32.2 C
Dehradun
Monday, June 5, 2023
व्यंजन मिक्स भड्डू दाल बनाने की विधि और सामग्री

मिक्स भड्डू दाल बनाने की विधि और सामग्री

सामग्री-

  1. चना, उड़द, राजमा: 200 ग्रा0
  2. प्याज: 50 ग्रा0
  3. टमाटर: 2
  4. लहसुन,अदरक: 1 चम्मच पिसा
  5. जीरा: 1/2 चम्मच
  6. नमक: 1/4 चम्मच
  7. घी: 2 चम्मच
  8. हींग: चुटकी भर
  9. हरा धनिया: 50 ग्रा0

मिक्स भड्डू दाल बनाने की विधि

  1. सर्वप्रथम तीनों दालों को भड्डू में अच्छी तरह से उबाल लेते हैं।
  2. अलग दूसरे भड्डू में घी गरम करके हींग जीरा का छौंक लगाते हैं।
  3. जब जीरे की खुशबू आने लगे तब प्याज टमाटर डालकर भून लेते हैं।
  4. प्याज टमाटर के साथ सभी मसालों को भूनकर दाल को भी उसमें डाल लिया जाता है व एक बार फिर पका लिया जाता है।

‘भड्डू एक विशेष प्रकार का बर्तन होता है जिसे दाल बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है इसलिए इस दाल को भड्डू दाल कहा जाता है।’

पोषक मूल्य–  मिक्स भड्डू दाल में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

  1. प्रोटीन- तीन प्रकार की दाल की बनी होने के कारण इस व्यंजन में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। क्योंकि सभी प्रकार की दालें प्रोटीन की अच्छी स्रोत होती हैं।
  2. आयरन- इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।
  3. कार्बोहाइड्रेट – दालों में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।
  4. वसा- दाल को मुख्य रुप से घी या तेल के साथ बनाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ जाती है। घी में संतृप्त प्रकार की वसा पाई जाती है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।
  5. रफेज- इसमें प्रयुक्त दालों में दाल के छिलके भी होते हैं इस कारण यह रफेज का अच्छा स्रोत हैं।
  6. विटामिन- दालों में कुछ मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है। टमाटर के कारण विटामिन सी की मात्रा बढ़ जाती है।
  7. जल- हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।
डॉ0 अर्चना कुकरेती सकलानी, बड़कोट
असिस्टेंट प्रोफेसर, रा0महा0 बड़कोट | एम.ए गृह विज्ञान (गोल्ड मैडलिस्ट) | नेट/पी.एच.डी (गृह विज्ञान)

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Posts

खतरों की आहट – हिंदी व्यंग्य

कहते हैं भीड़ में बुद्धि नहीं होती। जनता जब सड़क पर उतर कर भीड़ बन जाये तो उसकी रही सही बुद्धि भी चली जाती...

नतमस्तक – हिंदी व्यंग्य

अपनी सरकारों की चुस्त कार्यप्रणाली को देख कर एक विज्ञापन की याद आ जाती है, जिसमें बिस्किट के स्वाद में तल्लीन एक कम्पनी मालिक...

कुम्भ महापर्व 2021 हरिद्वार

कुंभ महापर्व भारत की समग्र संस्कृति एवं सभ्यता का अनुपम दृश्य है। यह मानव समुदाय का प्रवाह विशेष है। कुंभ का अभिप्राय अमृत कुंभ...

तक्र (मट्ठे) के गुण, छाछ के फायदे

निरोगता रखने वाले खाद्य-पेय पदार्थों में तक्र (मट्ठा) कितना उपयोगी है इसको सभी जानते हैं। यह स्वादिष्ट, सुपाच्य, बल, ओज को बढ़ाने वाला एवं...

महा औषधि पंचगव्य

‘धर्मार्थ काममोक्षणामारोण्यं मूलमुन्तमम्’ इस शास्त्रोक्त कथन के अनुसार धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष हेतु आरोग्य सम्पन्न शरीर की आवश्यकता होती है। पंचगव्य एक ऐसा...