सामग्री
- चना: 150 ग्रा0
- प्याज: 50 ग्रा0
- टमाटर: 2
- लहसुन, अदरक: 1 चम्मच पिसा
- जीरा: 1/2 चम्मच
- नमक, मिर्च, हल्दी: स्वादानुसार
- घी या तेल: 2 चम्मच
- हींग: चुटकी भर
- हरा धनिया: 50 ग्रा0
विधि
- सर्वप्रथम चने की दाल को रात भर भिगोकर दरदरा पीसकर पेस्ट तैयार कर लेते हैं।
- कडाई में तेल गर्म करके हींग, जीरे का छौंक लगाते हैं।
- तत्पश्चात प्याज को भून लेते हैं।
- प्याज के सुनहरा होने पर टमाटर डालते हैं व सभी मसाले स्वादानुसार डालते हैं।
- सभी मसाले अच्छी तरह भुन जाने के बाद उसमें पिसी हुई दाल डालकर भून लेते हैं।
- दाल को अच्छी तरह से भूनकर पानी डालकर पका लेते हैं।
- जब यह मिश्रण अच्छी तरह खौलने लगे तब इसमें हरा धनिया व घी डालकर गर्म गर्म परोसते हैं।
पोषक मूल्य– चने के फांणू में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- प्रोटीन – फांणू में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। क्योंकि सभी प्रकार की दालें प्रोटीन की अच्छी स्रोत होती हैं।
- आयरन – इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इस व्यंजन को लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है इस कारण इसमें आयरन की मात्रा और अधिक बढ़ जाती है।
- कार्बोहाइड्रेट – दालों में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइडेªट पाया जाता है।
- वसा – फांण़ू को मुख्य रुप से घी के साथ बनाया व खाया जाता है। इस कारण पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है। घी में संतृप्त प्रकार की वसा पाई जाती है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।
- रफेज – फांणू में दाल के छिलके भी होते हैं इस कारण यह रफेज का अच्छा स्रोत है।
- विटामिन – दालों में कुछ मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है।
- जल – हमारे शरीर में पानी का कुछ अंश भोजन से भी जाता है किसी चाहे वह किसी भी प्रकार का हो क्योंकि भोजन बनाने में पानी का प्रयोग किया जाता है।